कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने की धमकी दी गई है। पुलवामा में कश्मीरी पंडितों के हाल कैंप के बाहर लश्कर-ए-इस्लाम नामक संगठन की ओर से धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए हैं।
इसमें चेताया गया है कि कश्मीरी पंडितों तथा आरएसएस के एजेंटों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी कीमत पर इजराइल की तर्ज पर बांटने की कोशिशों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
चेताया गया है कि ऐसे लोग खुद घाटी खाली कर चले जाएं। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है कि इस नाम का कोई संगठन है भी या नहीं अथवा यह किसी की शरारत है।
उधर, आल पार्टी सिख कोआर्डिनेशन कमेटी ने शनिवार को हुर्रियत जी के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी से मिलकर सिखों को भारत विरोधी रैलियों में शामिल होने के लिए मजबूर न करने का आग्रह किया।
उनका कहना था कि कुछ लोग ऐसा दबाव बना रहे हैं। इस पर गिलानी ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी को जबरन ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।