फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी, जम्मू संभाग में बारिश शुरू, जनजीवन प्रभावित

Sun, 26 Dec 2021 01:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 और 28 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कहा है कि अगले सप्ताह भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड सहित अन्य संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है। 
विज्ञापन
1 of 4
Jammu Kashmir Weather Today - फोटो : संवाद
जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। दोपहर बाद कश्मीर के विभिन्न इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जम्मू संभाग में बादल छाए रहने के कारण लोग ठिठुरते रहे। घाटी के त्राल, जवाहर सुरंग समेत अन्य इलाके में बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल पर सैलानियों को बर्फबारी का भरपूर लुत्फ मिलेगा। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सफेद चादर का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच सकते हैं। हालांकि विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग में वीरवार और शुक्रवार को हुई बर्फबारी से चारों ओर सफेद चादर बिछ गई, जिसे देखने के लिए हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
winter, snow - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 26 और 27 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। अगले दिन 28 दिसंबर को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड सहित अन्य संपर्क मार्गों पर मार पड़ सकती है। आगामी खराब मौसम को देखते हुए संभागीय प्रशासन जम्मू और कश्मीर को आपात प्रबंधन मजबूत बनाने के निर्देशदिए गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
winter, snow, cold, fog - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिन से मौसम साफ रहने के कारण दिन और रात के तापमान में सामान्य से उछाल आया है। इनमें कई जिलों में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.7, पहलगाम में माइनस 5.1 और गुलमर्ग में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

4 of 4
पर्यटक स्थल पहलगाम में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद इस तरह दिखा नजारा। - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में हल्के बादलों के बीच दिन का तापमान 20.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.0, बटोत में 1.7, कटड़ा में 7.2 और भद्रवाह में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.2 और कारगिल में माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें