फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 18 Dec 2014 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार मध्यरात्रि से आकाश में छाया घना कोहरा लोगों के लिए कई मुसीबतें लाया। सर्दी बहुत ज्यादा बढ़ गई। जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


सड़क पर कोहरे की वजह से बहुत कम रोशनी नजर आने के कारण वाहन रेंगने के लिए मजबूर हो गए। कोहरे के चलते अधिकतर बार हादसे होने की आशंका बनी रही। सर्दी से बचने के लिए लोगों को आग जलानी पड़ी।

कोहरे की मार सबसे ज्यादा यातायात पर पड़ी। वाहन रेंगने के लिए मजबूर थे। अभिभावकों ने अपने नौनिहालों को स्कूल नहीं भेजा। कुछ दिहाड़ीदार घरों से बाहर नहीं निकले, जो निकले उन्हें आगे रोजगार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की मंदी छाई रही। दुकानदारों ने दुकानें तो खोलीं, लेकिन ग्राहकों की संख्या बहुत ही कम थी। मूंगफली और शराब के ठेकों पर लोगों की भीड़ जुटी।

कोहरे के बीच जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। वहीं कुछ लोगों ने ड्यूटी के दौरान इस कोहरे वाली सर्दी का लुत्फ भी लिया। चाय और पकौड़े वाली दुकान पर जहां चटनी के साथ गरम-गरम पकौड़े का स्वाद चखा, वहीं चाय की चुसकियां भी ली गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें