फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में बाढ़ प्रभावितों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में बाढ़ के बाद बीमारियां पनपने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने सक्रियता बढ़ा दी है। कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के लिए स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू से डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ दवाइयों की खेप भेजी गई है।
विज्ञापन


जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए भी सर्विलांस और मोबाइल टीमें काम कर रही हैं। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार घाटी में भेजा गया चिकित्सा स्टाफ आपरेशन थियेटर में काम करने के लिए भी प्रशिक्षित है।

इसमें चार टीमें काम करेंगी। निदेशालय से दवाइयों के साथ थियेटर का सामान भी भेजा जा रहा है। घाटी में चार डाक्टरों के साथ आठ पैरामेडिकल स्टाफ को भेजा गया है। इसमें एक टीम में एक डाक्टर के साथ दो पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

चिकित्सा स्टाफ भी कश्मीर के लिए भेजा गया

किसी आपदा के बाद हालात को देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू से पहली बार इस तरह स्टाफ कश्मीर के लिए भेजा गया है, हालांकि अमरनाथ यात्रा के दौरान डाक्टरों की तैनाती की जाती रही है।

जम्मू संभाग के जिला सांबा और जम्मू में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दो-दो मोबाइल टीमें काम कर रही हैं। इन टीमों का काम लोगों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बचाव के बारे में जागरूक करने के साथ उन तक उचित चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। बाढ़ के बाद अधिकांश क्षेत्रों में दूषित पानी से बचाव के लिए क्लोरीन टैबलेट वितरित की जा रही हैं।

परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. बलदेव राज शर्मा के अनुसार घाटी के सभी प्रभावित क्षेत्रों में वैक्सीन की प्रक्रिया शुरू की गई है। बाढ़ के कारण वैक्सीन की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसके लिए केंद्र से वैक्सीन की भारी खेप भेजी गई है। इसके अलावा बाढ़ पीडि़तों तक अन्य चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें