पिछले मंगलवार को सेना द्वारा बचाए गए अब्दुल हामिद के अनुसार, मेरे घर का एक बड़ा हिस्सा अभी भी पानी से घिरा है। मैं रोज घर जाता हूं, दो दिन पहले कुछ चोरों को घर में घुसने का प्रयास करते देखा था।
कई घरों से चोर हाथ साफ कर चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि श्रीनगर में अब कोई कानून व्यवस्था नहीं रह गई है। घाटी का बहुत सा हिस्सा अभी भी पानी में है।
लोग जान जोखिम में डालकर घरों की सुरक्षा के लिए लौट रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे सब कुछ गवंा चुके हैं, लेकिन जो बच गया है उसकी सुरक्षा वे जरूर करेंगे।