फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ः बीमा कंपनियों ने निपटाने शुरू किए दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के स्वामित्व वाली सभी चार गैर जीवन बीमा कंपनियों की ओर से बाढ़ के मामलों में अपनी दूसरी दावा निपटान रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी गई है। वीरवार को जनरल इंश्योरेंस एसोसिएशन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में एसोसिएशन के एक अधिकारी ने ई-मेल से यह जानकारी दी कि मंगलवार को हाईकोर्ट में यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

सूत्रों के मुताबिक राज्य के स्वामित्व वाली सभी चार गैर जीवन बीमा कंपनियों द्वारा मिलकर 7492 दावे निपटाये गये हैं। कंपनियों की ओर से इसके एवज में 284 करोड़ रुपये की राशि बीमा धारकों को अदा की गई है।
विज्ञापन

कंपनी का दावा 80 फीसदी मामलों का निपटारा

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस ने दावा किया है कि उसके द्वारा मंगलवार तक स्टेट की ओर से सौंपे गए 80 फीसदी मामलों का निपटारा कर दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक अब 2456 मामलों को निपटाया गया है जबकि कंपनी के पास 2800 मामले पहुंचे थे।

कंपनी की ओर से अब तक निपटाये गये मामलों के लिए 103 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के चेयरमैन मिलिंद खरात के मुताबिक मुताबिक मोटर इंश्योरेंस के मामलों में लोग क्लेम सेटल कराने नहीं पहुंच रहे हैं जबकि कंपनी की ओर से 50 सर्वेयर नियुक्त किये गये हैं।

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक नयू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने 2800 में से 2300 मामलों और निजी क्षेत्र की गैर जीवन बीमा कंपनी बजाज एलाइंज जनरल इंश्योरेंस ने 6500 में से 5300 मामले निपटाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें