फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ और पाक गोलाबारी पर दांव लगाएंगे सियासी दल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के घोषणा पत्रों में बाढ़ से तबाही के बाद पुनर्वास कार्य, सुशासन, पाक गोलाबारी की वजह से पलायन करने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर प्लाट, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, अस्थायी मुलाजिमों को नियमित करना और खित्तों में भेदभाव को दूर करने जैसे मुद्दे लगभग हर पार्टी के एजेंडे में बढ़-चढ़कर होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस घोषणा पत्र का ड्राफ्ट तैयार कर इसे  मंजूरी के लिए पार्टी हाई कमान को भेज चुकी है। भाजपा प्रत्याशियों को फाइनल करने की कवायद के साथ-साथ घोषणा पत्र को भी फाइनल टच देने में जुटी है। इस पार्टी के घोषणा पत्र पर भी आखिरी मुहर दिल्ली से ही लगनी है। इसी तरह पीडीपी और नेकां भी घोषणा पत्र को आखिरी टच देने में जुटी है।

र्हाई कमान को भेजा जा चुका है घोषणा पत्र का ड्राफ्ट

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि चुनाव घोषणा पत्र का ड्राफ्ट र्हाई कमान को भेजा जा चुका है। उनका कहना है कि पार्टी बाढ़ से हुई तबाही के बाद पुनर्वास कार्र्य को तेजी से करने के अलावा सीमांत इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने, रिफ्यूजियों के मसलों के हल करने, रीजनल काउंसिल के गठन, 73वें संशोधन को पूरी तरह से लागू करने आदि वायदे घोषणा पत्र में करेगी।

सनद रहे कि कांग्रेस पिछले 12 साल से राज्य की सत्ता में साझीदार है, ऐसे में उसके लिए मतदाताओं को यह समझाना मुश्किल हो सकता है कि जो काम उसने इस दौरान नहीं किए वे अब कैसे करेगी। भाजपा चुनाव प्रचार अभियान कमेटी के चेयरमैन डॉ. निर्मल सिंह का कहना है चुनाव घोषणा पत्र पर मंथन चल रहा है। आखिरी टच दिल्ली में दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्या होगा नेकां और पीडीपी के घोषणा पत्र में

डॉ. निर्मल सिंह का कहना है कि बाढ़ के बाद तेजी से राहत कार्य, सीमांत इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर प्लाट, बेरोजगार युवाओं और अस्थायी मुलाजिमों के मसलों का हल, हर क्षेत्र से सामान व्यवहार, विकास, सुशासन आदि मुद्दे अहम होंगे।

पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि पार्टी बाढ़ के बाद तेजी से राहत कार्य करने के अलावा हर क्षेत्र से सामान व्यवहार, सुशासन, विकास आदि मुद्दों को घोषणा पत्र में अहम स्थान देगी।

नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय सचिव शेख बशीर अहमद का कहना है कि चुनाव घोषणा पत्र में पार्टी बाढ़ के बाद तेजी से कार्र्य के अलावा स्वायत्तता, सरकार की उपलब्धियों आदि मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें