कश्मीर घाटी में एक बार फिर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़कने की आशंकाओं के मद्देनजर श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है।
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के निचले इलाकों के कई थाना क्षेत्रों में सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। घाटी के कई इलाकों में हिंसा की आशंकाओं के बीच आम जनजीवन प्रभावित है।
हिंसा भड़कने की आशंका और प्रदर्शनों के मद्देनजर अलगाववदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही श्रीनगर समेत घाटी के अन्य जिलों के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती करके कानून व्यवस्था को बिगड़ने न देने के इंतजाम किए जा रहे हैं।