पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह को नगरोटा में अनुमति के बिना घर का निर्माण करने पर नोटिस जारी किया गया था। इसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
जम्मू के नगरोटा के गांव बन में महलनुमा घर के कथित अवैध निर्माण के संबंध में जेडीए के विध्वंस नोटिस के खिलाफ पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह की पत्नी ममता सिंह द्वारा दायर अपील में अंतिम दलीलों की सुनवाई 15 मार्च को होगी।
विज्ञापन
शुकव्रार को मामले में बहस होनी थी, लेकिन वकील के अदालत में मौजूद नहीं होने के कारण अंतिम बहस को स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि डॉ. निर्मल सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह को नगरोटा में अनुमति के बिना एक महलनुमा घर का निर्माण करने पर नोटिस जारी किया गया था।
जेडीए ने शुरू में हाई प्रोफाइल पूर्व उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। बाद में व्हिसल ब्लोअर एडवोकेट मुजफ्फर अली शाह की शिकायत पर पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह को एक नोटिस जारी किया।