फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क चिकित्सा शिविर 25 से

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। केडिला फार्मास्यूटिकल्स व इंद्रशील काका-बा एवं कला-बुध पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से कारपोरेट सोशल रिस्पांसीबिल्टी (सीएसआर) के तहत 25 अक्तूबर से दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। विजयपुर के संजीवनी हेल्थकेयर मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में आयोजित किए जा रहे इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष केशवदत्त शर्मा शिविर का उद्घाटन करेंगे, जबकि शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक टिक्कू, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कौल एवं डॉ. पूजा शर्मा, कान-नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अकरम चौहान, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीशान शाह एवं डॉ. लियाकत शाह और जनरल फिजीशियन (डायबिटीस एवं थॉयराइड रोग विशेषज्ञ) डॉ. एसए राथर आदि डॉक्टर सेवा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें