सांबा रन फार युनिटी मे भाग लेने पहुंचे छात्रों को हरी झंडी दिखते एसएसपी सांबा
- फोटो : SAMBA
सांबा। पुलिस ने शहीदों के सम्मान में चल रहे कार्यक्रमों में शुक्रवार को डिग्री कॉलेज से पुलिस लाइन, शाह बलोढ तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम रन फॉर यूनिटी को तीन समूहों में बांट गया। 25 वर्ष से कम उम्र के पुरुष, 25 वर्ष से ऊपर के पुरुष,
और लड़कियां, महिलाएं शामिल रहीं। दौड़ के समापन पर एसएसपी ने तीनों अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं के बीच पदक, नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए। एसएसपी ने प्रतिभागी युवाओं से अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। एएसपी एजाज अहमद जरगर और अन्य सभी पुलिस अधिकारी, विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों के अलावा लड़कों और लड़कियां रन फार यूनिटी में शामिल हुए।