फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में स्वास्थ्य की उचित देखभाल करें

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा बाड़ी ब्राह्मणा ब्लाक के अंतर्गत आती पं
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी कस्बा सुंब में अमनदीप अस्पताल पठानकोट की ओर से शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां दीं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी कि बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य की उचित देखभाल करें। खानपान को भी बेहतर रखें।
विज्ञापन

डॉ. धमन ने बताया की शिविर में 269 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें शुगर, पीपी, ईसीजी चेक किया गया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते उन्होंने इस क्षेत्र में चिकित्सा शिविर लगाया है। इस अवसर पर मंजूर अहमद, शिव सेना के जिला प्रधान नीलम सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयुष्मान शिविर का आयोजन
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर बीरपुर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से आयुष्मान शिविर लगाया गया। इसके तहत लोगों में इम्यूनिटी बूस्टर की दवाइयां वितरित की गईं। कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉक्टरों ने लोगों को दवाइयों के बारे में और उनके इस्तेमाल को लेकर बड़ी गंभीरता से समझाया। इस मौके पर डॉक्टर इम्तियाज, डॉक्टर शरण, पंच और सरपंच बीना जमवाल विशेष तौर पर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें