घगवाल। बाल विकास विभाग की तरफ से लोगों को एनीमिया जैसी बीमारी से जागरूक करने हेतु नोनाथ में शिविर लगाकर बच्चों में निशुल्क दवाइया वितरित की गई। कार्यक्रम में सरपंच अर्पण पंगोत्रा मुख्य अतिथि थे। कहा कि आगर आप में खून की कमी है तो एनीमिया बीमारी से ग्रस्त हैं।
कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर नेहा भगत ने कहा कि खून की कमी (एनीमिया) के चलते बच्चों का विकास नहीं हो पाता है। वहीं ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं तथा किशोरियां खून की कमी के चलते एनीमिया जैसी बीमारी से ग्रस्त रहती हैं। क्योंकि आजकल का खानपान खून की कमी की मुख्य वजह है। अगर इस बीमारी से बचना है तो महिलाओं को हरे पत्ते वाली सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गुड़ का सेवन करने से भी खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।