फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आयुर्वेदिक दवाइयां दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना की रोकथाम के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन प्रशासन को सेवाएं दे रहे हैं। इसी के चलते सीमावर्ती कस्बा राजपुरा के निजी वर्ल्ड माडल हायर सेकेंडरी स्कूल में एकल अभियान की तरफ से आयुष कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शिविर लगाया गया। इसमें आयुर्वेदिक दवाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन

भाग संगठन मंत्री मंगत राम शर्मा ने बताया कि शिविर में ग्राम संगठन अध्यक्ष महेंद्र मनकोटिया कठुआ भाग के प्रभारी नारायण दत्त त्रिपाठी ने आयुर्वेदिक डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एकल अभियान के माध्यम से अभी अंचल कठुआ में 20 शिविर हो चुके हैं और हम प्रत्येक अंचल स्तर तक 20 से अधिक शिविर करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे संगठन के माध्यम से एवं आयुष मंत्रालय के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय स्तर तक जाने का प्रयास करेंगे। शिविर में 113 लोगों का उपचार हुआ। इस अवसर पर बबलू कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार, प्रियंका शर्मा, बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण, डीडीसी सदस्य आशा रानी, प्रधानाचार्य विनय कुमार, पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें