फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विभाग ने आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। आयुष विभाग के निदेशक डॉ. मोहन सिंह के निर्देश पर सहायक जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम जमवाल के नेतृत्व में पंचायत सनुरा में सोमवार को शिविर लगाकर लोगों को आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा के डॉ. मोना पराशर, सीनियर सुपरवाइजर फार्मासिस्ट राजकुमार शर्मा, एनओ बोध राज ने लोगों को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाईयों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर करीब 200 लोगों में दवाईया वितरित की।
विज्ञापन

डॉ.मोना पराशर ने कोरोना से बचाव करने के लिए आयुर्वेदिक व यौगिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मोना ने कहा कि संपूर्ण विश्व ने कोरोना के इस विषम समय में आयुर्वेद व योग में महत्व को माना है। इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने व अपनों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए आयुर्वेद पद्यति को अपनाएं। सुबह जल्दी उठकर सैर, व्यायाम, योग करें। हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें। नियमित रूप से गरारे करें। हल्दी वाले दूध का कम से कम एक बार सेवन जरूर करें। शिविर में बीडीसी चेयरमैन राधेश्याम शर्मा, डीडीसी सदस्य आशा रानी, भाजपा मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह, पंचायत सनुरा की नायब सरपंच धनवंती देवी, पंच कुलदीप सिंह, पंच नीलम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राजेश जसरोटिया, पूर्व मास्टर कर्ण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें