सांबा। रामगढ़ क्षेत्र के गांव राडा में एक आटो ने 6 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। उसकी अस्पताल ले जाते मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार शम बच्ची सिया पुत्री दर्शन लाल निवासी राडा कहीं जा रही थी। इस दौरान एक आटो की टक्कर से बच्ची घायल हो गई। घायल हालत में बच्ची को एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आटो चालक रामपाल को हिरासत में ले लिया है। संवाद