फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी कार्यालय में खुला चिकित्सा सहायता काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। उपराज्यपाल की तरफ से जिला प्रशासन को दिए निर्देश के बाद सोमवार कोे उपायुक्त कार्यालय कांप्लेक्स में उपायुक्त रोहित खजूरिया ने चिकित्सा सहायता काउंटर का उद्घाटन किया। सभी जिला अधिकारियों से कहा कि वे कर्मचारियों के बीच फैलने वाली महामारी कोरोना के इस समय में भारतीय चिकित्सा प्रणाली की प्रभावकारिता का प्रसार करें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि वर्तमान स्थिति के मद्देनजर भारतीय दवाओं की प्रणाली श्वासन संबंधी विकारों को कम करने में बहुत मदद करती है। प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के अलावा मनुष्यों की संपूर्ण शक्ति और जीवन शक्ति में भी सुधार होता है। उन्होंने अपील की कि कोरोनो वायरस कर्तव्यों की पालना करें। आयुष की दवाओं का उपयोग करें और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाएं। उद्घाटन के दौरान सहायक आयुक्त राजस्व जितेंद्र मिश्रा, मुख्य नियोजन अधिकारी, सुखलीन कौर, जिला सूचना अधिकारी, अजय शर्मा, चिकित्सा अधिकारी आईएसएम डॉ. मोना पराशर, पर्यवेक्षक राज शर्मा, फार्मासिस्ट कुलदीप, शशि के अलावा आईएसएम, डीसी कार्यालय के सं और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें