ज्यौड़ियां। प्रशासन की तरफ से कस्बे को आईबी आरक्षण के अधीन नहीं लाने पर ज्यौड़ियां के लोगों ने मांग तेज कर दी है। इस सिलसिले में भाजपा मंडल ज्यौड़ियां के अध्यक्ष मंगाराम की अध्यक्षता में सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अखनूर गोपाल सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल बीडीसी चेयरमैन ब्लाक, भलबाल ब्रह्मणा की चेयरमैन नेहा राजपूत, भाजपा प्रदेश रिफ्यूजी सेल के सह संयोजक मनमोहन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने एसडीएम के साथ आईबी रिजर्वेशन में 6 किलोमीटर के दायरे में ज्यौड़िया के नहीं आने के मुद्दे पर चर्चा की। ज्यौड़िया क्षेत्र को भी आईबी रिजर्वेशन के दायरे में लाने के लिए एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करेंगे। संवाद