फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर की जा रही लोगाें की जांच

विज्ञापन
ांबा रेलवे स्टेशन पर बाहरी राज्यो से आने बाले यात्रीयो की निशानदेही करते हुए जिला प्रशासन के कर्? - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कोरोना वायरस का खौफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। थोड़ी सी खांसी व बुखार होने पर लोग डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी कोरोना वायरस के बचाव व रोकथाम के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त रोहित खजूरिया के निर्देश पर रेलवे स्टेशन पर जागरूकता शिविर लगाया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ जिला प्रशासन के कर्मी मौजूद हैं। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक रेल मार्ग द्वारा दूसरे राज्य से आने वाले यात्रियों की निशानदेही की जा रही है। यात्री का नाम, पता, कहां से आ रहा है, कहां जाना है। उसे कोई खांसी, जुकाम या बुखार की शिकायत तो नहीं है। एक फार्म भरा जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर जागरूक कर रहे कुसुम खजूरिया ने बताया कि दो दिन के दौरान 23 यात्रियों के नाम दर्ज किए गए हैं। जो बिहार, मध्य प्रदेश व पंजाब से आए हैं। एडीसी विकास गुप्ता व एसीआर कुलभूषण खजूरिया ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर शिविर की कार्य प्रक्रिया की जांच की। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रदेश से आने वाले यात्रियों को जागरूक करने के लिए ही शिविर लगाया है। कोरोना वायरस के बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
-----------
बाजारों में पसरा सन्नाटा
आरएस पुरा। उपजिला में इन दिनों कोरोना वायरस के बीच बाजारों में पहले जैसी रौनक नहीं होने से सन्नाटा पसर गया है। इससे कारोबार भी प्रभावित हुआ है। कोरोना वायरस को लेकर लोग असमंजस में होने पर उन्हें इसके बचाव करने के बारे में जागरूक करने पर भीड़भाड़ वाले स्थान पर नहीं जाने के लिए कहा जा रहा। इसके चलते अधिकतर लोग घरों में ही रहना बेहतर समझ रहे हैं।
विज्ञापन

वही लोग बाजारों में खरीददारी कर रहे जिन्हें जरूरी कार्य हो। दुकानदार भी दिनभर दुकान खोल कोरोना वायरस के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा का कहना है कि जिस प्रकार दूसरे देशों में कोरोना वायरस की चपेट में आने पर लोगों को जान गवानी पड़ रही है उससे लोगों में भय है। हालात यह हैं कि लोगों को मास्क तक नहीं मिल रहे। ऐसे में राज्य में कोरोना वायरस के बचाव के लिए सरकार द्वारा कैसी तैयारी की गई, कुछ कहा नहीं जा सकता।
अशोक सलारिया का कहना है कि इस समय टीवी, रेडियो आदि पर कोरोना वायरस के बचाव के लिए जरूर प्रचार किया जा रहा, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों में इसके बचाव के लिए इतने जागरूक नहीं जितना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अफवाहों से बचने के साथ स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि वह ग्रामीण क्षेत्र के प्राइमरी हेल्थ केंद्रों में मास्क भेजने की व्यवस्था करे। ग्रामीण विकास विभाग को भी चाहिए कि वह हर पंचायत में कोराना वायरस की रोकथाम के लिए पंचों व सरपंचों को जागरूक करें ताकि बचाव किया जा सके।
-----------
फोटो
परगवाल में स्वास्थ्य विभाग सतर्क
परगवाल। प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए परगवाल का स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में उसने क्षेत्र में विदेश से आए करीब सात युवकों की पहचान कर उन पर नजर रखना शुरू कर दिया है। ये युवक हाल ही में मलयेशिया, दुबई और ओमान की यात्रा करके घर आए हैं। मौजूदा समय अपने घरों में रह रहे हैं। पीएचसी में तैनात डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आम लोगों के साथ-साथ विदेशों से आए इन युवकों पर भी नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी व्यक्ति में किसी भी तरह के लक्षण नहीं पाये गये हैं। क्षेत्र की आशा वर्कर्स के जरिये भी विदेश से आए युवकों पर घरों पर नजर रखी जा रही है। उनको कुछ जरूरी निर्देश भी दिए गये हैं। वहीं सरपंच राम स्वरूप शर्मा ने भी पीएचसी परिसर में कोरोना वायरस से लड़ने की तैयारियों का जायजा लिया और डाक्टरों को विदेश से आए युवकों पर नजर रखने के लिए कहा। संवाद
-----------
छन्न मनहासा में स्वामी गुरदीप गिरी का 23 मार्च को होने वाला सत्संग रद्द
विजयपुर। श्री गुरु रविदास सत्संग डेरा पठानकोट के मुखी बाबा 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महराज का छन्नी मनहासा में 23 मार्च को होने वाला सत्संग रद्द हो गया है। सेवादारों द्वारा कई दिन से इसकी तैयारियां की जा रही थीं। क्योंकि वहां हजारों की संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना थी। डेरे के सेवादारों की तरफ से शनिवार को एक बैठक की गई, जिसमें मौजूद हालातों पर चर्चा की गई। वहीं देश में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डेरे के सेवादारों ने सत्संग का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। सेवादारों के अनुसार सत्संग की नई तारीख बाद में निर्धारित की जाएगी। इस मौके पर प्रभु दयाल, सतपाल, दविंदर कुंडल, कुलदीप डोगरा, मदन लाल कुंडल, जोगिंदर कुमार, संसार चंद, अजय कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
-----------
अति महाविष्णु यक्ष रद्द
अखनूर। कोरोना वायरस की वजह से बने खौफ से गांव सुंगल में 17 से 27 मार्च को होने वाले अति महाविष्णु यज्ञ को रद्द कर दिया गया है। संत विमल आचार्य ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामले पर यह फैसला किया गया है। संवाद
----------
अखनूर में भी बरती जा रही है सावधानी
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में कोरोना वायरस के खौफ से लोगों में खौफ है। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम है। स्कूलों में परीक्षाएं टाल दी गई हैं। वहीं किसी प्रकार के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। राजनीतिक दलों ने भी हर प्रकार के कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। उप जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए विशेष कमरा तैयार किया गया है। विदेश से आए लोगों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। क्षेत्र के सभी हेल्थ और प्राइमरी सेंटर को अलर्ट किया गया है। डाक्टरों की एक टीम लोगों को जागरूक कर रही है। एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस पर सभी क्षेत्र के स्कूलों को बंद किया गया है और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है और हर परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है। संवाद
-----------
फोटो
पुलिस ने पंपलेट बांटे
अरनिया। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई संस्थाएं काम कर रही हैं। उसी के चलते पुलिस ने शनिवार को हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में लोगों में पंपलेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग दिन रात मेहनत कर रहा है। आम लोगों का भी फर्ज बनता है कि इससे बचाव करें। उन्होंने कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है। इसकी रोकथाम के लिए बचाव जरूरी है। ज्यादा भीड़ वाली जगह इकट्ठे न हों, घर जाते ही सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें, मास्क पहनकर निकलें। संवाद
----------
सावधानी बरतने की जरूरत
ज्यौड़ियां। खौड़ की पीएचसी कलीठ (ढागंर) में शनिवार को कोरोना वायरस के चलते जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें बलाक चेयरमैन बलबीर सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पीएचसी में तैनात डाक्टर रश्मि ने कोरोन वायरस के चलते केंद्र के स्टाफ, पंचों, आंगनबाड़ी वर्कर्स- हेल्पर, आशा वर्कर्स और क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। डाक्टर रश्मि ने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की नहीं इससे बचने के लिए थोड़ी सी सावधानियां बरतने की जरूरत है। अफवाहों को न सुनें और न फैलाएं। ब्लाक चेयरमैन ने कहा कि लोग कोरोना वायरस के चलते काफी घबरा गये हैं। आज हमने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर लगाया। ताकि लोगों को इससे बचाव के बारे में जागरूक किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें