बिश्नाह। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सोमवार को पूरे दिन सेवाएं बंद रखीं। बिश्नाह अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले काम छोड़ हड़ताल कर प्रदर्शन किया।
फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को बिश्नाह हॉस्पिटल कामकाज बंद कर प्रदर्शन किया। फेडरेशन के प्रधान वेदपाल सैनी ने कहा कि हमने बिश्नाह हॉस्पिटल में आपातकाल सेवाओं को छोड़कर सभी कामकाज ठप रखा। हम सरकार से अपील करते हैं कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, नहीं तो पूरे स्वास्थ्य कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर सुरजीत कुमार, तरसेम लाल, सोनू, सुरजीत सैनी आदि शामिल मौजूद रहे।