शिविर के दोरान एक व्यकति की आंखो की जांच करते डाक्टर
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। दिव्यांग छात्र ट्रस्ट अखनूर की तरफ से बुधवार को नगर पालिका के सहयोग से देवीद्वारा मंदिर में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें लोगों की आंखों की जांच करने के साथ-साथ उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में जम्मू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने लोगों की आंखों की जांच की, और आंखों की देखभाल के लिए पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी, पार्षद किशोर शर्मा, अंजू बाला, अंजू रानी नगर डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, सरदार हरभजन सिंह पम्मी उपस्थित थे। संवाद