शरीर के ठंडा होने से कई तरह की दिक्कतें आती हैं। इसकी चपेट में छह माह से कम आयु वर्ग के बच्चे ज्यादा आते हैं। बच्चों को एक्यूट ब्रोंकोलाइटस (सांस संबंधी) भी परेशान कर रहा है। इसमें सांस की नली में सूजन आ जाने के कारण पीड़ित बच्चा पूरी तरह से सामान्य रूप में सांस नहीं ले पाता है। पीड़ित की हालत निमोनिया की तरह हो जाती है।
कोहरे से सांस और छाती संबंधी संक्रमित रोगों में इजाफा हुआ है। आगामी लंबे समय तक बारिश न होने पर दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। लोगों को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को कोहरे के दौरान खास ख्याल रखना होगा।
- डॉ. राहुल गुप्ता, एचओडी सीडी अस्पताल जम्मू
बचाव
- बच्चों को ठंड में नंगे पांव न घूमने दें
- तापमान के हिसाब से पर्याप्त कपड़े पहने
- रात में दोपहिया वाहन पर ड्राइविंग से परहेज करें
- सर्द हवाओं में शरीर को पूरी तरह ढककर रखें