सीडी अस्पताल की ओपीडी बहाल होने पर चिकित्सा जांच के लिए पहुंचे मरीज।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। कोरोना महामारी के बीच 10 माह बाद चेस्ट डिजीज (सीडी) अस्पताल जम्मू में मंगलवार को ओपीडी सेवा बहाल कर दी गई। पहले दिन सामाजिक दूरी और अन्य कोविड मानकों का पालन करते हुए 75 मरीजों को देखा गया। ओपीडी बहाल होने से टीबी और अन्य छाती संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों राहत मिली है। अस्पताल में डायग्नोस्टिक सेवाएं भी बहाल की गई हैं।
अस्पताल में अन्य चिकित्सा देखभाल सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा। अस्पताल के एचओडी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में आए सभी मरीजों को देखा गया है। फिलहाल टीबी के मरीजों की गांधीनगर के नए जच्चा-बच्चा अस्पताल में इंडोर भर्ती की जाएगी। सीडी अस्पताल कोविड और गैरकोविड मरीजों को देखा जाएगा।