रियासी। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ की 126 वीं बटालियन की तरफ से मंगलवार को विजयपुर गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें विजयपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं।
विजयपुर में आयोजित शिविर में डीसी इंदु कंवल चिब मुख्य रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान लोगों को कोविड-19 किट देने के साथ ही जागरूक भी किया गया। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया आदि बीमारियों की स्क्रीनिंग भी की गई। डीसी ने सीआरपीएफ के प्रयास की सराहना की। वहीं, अधिकारियों को निर्देश भी दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठा सकें। मौके पर बटालियन के कमांडेंट प्रदीप सिंह, सेकेंड कमांडेंट अशीष यादव, डॉक्टर गौरव, डॉक्टर भानू प्रताप, चिकित्सा अधिकारी रामेश्वर सिंह राठौर, जिला अस्पताल के डॉक्टर सोनम भगत, डॉक्टर कुसुम आदि मौजूद रहे।