पौनी। नगर स्थित शिव मंदिर कान्हा में मंगलवार को विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना की और बाद में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि मंदिर में भंडारे का आयोजन हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर करवाया जाता है।