फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डंपर 100 फीट खाई में गिरा, चालक-सहचालक बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के बाद वाहन अनियंत्रित हुआ पल भर पहले उतरे थे दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। सांबा-मानसर मार्ग पर जमोडा मोड़ के पास देर रात एक डंपर गहरी खाई में लुढ़क गया, जिसमें चालक और सहचालक बाल-बाल बचे। घटना तब घटी जब उधमपुर से नड्ड मानसर की ओर जा रहा वाहन तकनीकी खराबी का शिकार हुआ। चालक ने डंपर रोककर सहचालक के साथ नीचे उतरने का फैसला किया। दोनों के वाहन छोड़ते ही डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में धड़ाम से धंस गया।
विज्ञापन

जानलेवा हादसे से ठीक पहले वाहन छोड़ने के कारण दोनों व्यक्ति सुरक्षित रहे। हालांकि, डंपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि चालक दल कुछ सेकंड देर से उतरता तो बड़ा हादसा निश्चित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें