फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसी ओपीडी : 12 यूनिट में डाॅक्टर मरीजों को परामर्श देकर करेंगे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिसिन, सर्जरी और रेडियोथेरेपी विभाग के मरीजों को अब अस्पताल में बिना वजह भटकना नहीं पड़ेगा
विज्ञापन

मनीष श्रीवास्तव
जम्मू। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों को अब भटने की जरूरत नहीं है। मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने ओपीडी की मेडिसिन, सर्जरी और रेडियोथेरेपी से सबंधित मरीजों की सुविधा के लिए विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर, लेक्चरर और एसोसिएट प्रोफेसर की 12 अलग अलग यूनिट बनाकर ड्यूटी लगाई है। सप्ताह के सोम से शनिवार के बीच दिन के हिसाब से ओपीडी में चिकित्सकों की ड्यूटी होगी।
जीएमसी प्रशासन ने ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों की सहूलियत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब ओपीडी में परामर्श और उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को सही डॉक्टर की तलाश में परेशान नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी सेवाओं को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए मेडिसिन, सर्जरी और रेडियोथेरेपी विभाग में 12 विशेष यूनिट का गठन किया है। विभागाध्यक्षों, प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और सहायक प्रोफेसरों की सीधी देखरेख में मरीजों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा। इस यूनिट में विभागाध्यक्षों से लेकर लेक्चरर स्तर तक के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ डॉक्टरों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक यूनिट अपने निर्धारित दिन पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों की जांच और इलाज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ और अव्यवस्था पर नियंत्रण
दिन के अनुसार डॉक्टरों की स्पष्ट ड्यूटी होने से ओपीडी में कतारें सुव्यवस्थित होंगी और मरीजों का समय बचेगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के इस कदम से न केवल रोजाना दूर-दराज से आने वाले सैकड़ों मरीजों को समय पर सही डॉक्टरी सलाह मिल सकेगी, बल्कि अस्पताल की कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।

मेडिसिन विभाग
सोमवार : यूनिट-1
डॉ. अनिल शर्मा : प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष
डॉ. शाजिया हामिद : असिस्टेंट प्रोफेसर

डॉ. इशफाक चौधरी : लेक्चरर

डॉ. संजय शर्मा
: लेक्चरर

डॉ. रोहन गुप्ता
: लेक्चरर
-
मेडिसिन विभाग
मंगलवार : यूनिट-2
डॉ. विजय कुंडल : विभागाध्यक्ष यूनिट एवं प्रोफेसर
डॉ. गुरमीत सिंह : असिस्टेंट प्रोफेसर
डॉ. सुमन कोतवाल : असिस्टेंट प्रोफेसर
डॉ. शहजाद कुरैशी : लेक्चरर

मेडिसिन विभाग
बुधवार : यूनिट-3
डॉ. फयाज अहमद वानी : विभागाध्यक्ष यूनिट एवं प्रोफेसर
डॉ. जेबी सिंह : असिस्टेंट प्रोफेसर
डॉ. विपिन गुप्ता : कंसल्टेंट फिजिशियन

डॉ. प्रभजीत कौर : लेक्चरर

मेडिसिन विभाग
वीरवार : यूनिट- 4
डॉ. विजयांत सिंह चंदेल : विभागाध्यक्ष यूनिट एवं एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ. विशाली कोतवाल : एसोसिएट प्रोफेसर
डॉ. विनय सांब्याल : लेक्चरर
डॉ. मोही कालसोत्रा : लेक्चरर
-
रेडियोथेरेपी विभाग
सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार : यूनिट-1
डॉ. आशुतोष गुप्ता : विभागाध्यक्ष
डॉ. संदीप कौर: असिस्टेंट प्रोफेसर
डॉ. स्वर्ण सिंह कटोच: लेक्चरर
डॉ. मोहम्मद हुसैन मीर : लेक्चरर (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट)

मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार : यूनिट-2
डॉ. राहुल शर्मा
: एसोसिएट प्रोफेसर

डॉ. शबाब एल अंगुराना : लेक्चरर

डॉ. नदीम शौकत : लेक्चरर (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट)

सर्जरी विभाग
सोमवार : यूनिट-1
डॉ. नसीब चंद डिग्रा : प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष
डॉ. सतीश परिहार : असिस्टेंट प्रोफेसर
डॉ. नरिंदर सिंह
: एसोसिएट प्रोफेसर (पीडियाट्रिक सर्जन)

डॉ. एएच वानी : असिस्टेंट प्रोफेसर

डॉ. अभिनव मणि : लेक्चरर
-
मंगलवार : यूनिट-2
डॉ. तारिक परवेज आजाद : प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष
डॉ. मो. रियाज
: असिस्टेंट प्रोफेसर

डॉ. विक्रांत सिंह : लेक्चरर (जीई सर्जन)

डॉ. सुभाष अबरोल : लेक्चरर

डॉ. संजय रैना : कंसल्टेंट (पीडियाट्रिक सर्जन)
-
बुधवार : यूनिट-3
डॉ. सुलेमान चौधरी : प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष
डॉ. संजय शर्मा
: असिस्टेंट प्रोफेसर

डॉ. आकाश दीप सिंह : लेक्चरर

डॉ. तालिब हुसैन : लेक्चरर
-
वीरवार : यूनिट-4
डॉ. संजय कुमार भसीन : एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष
डॉ. जावेद इकबाल : लेक्चरर

डॉ. राजनदीप सिंह : लेक्चरर

शुक्रवार : यूनिट-5
डॉ. रविंदर कुमार : लेक्चरर
डॉ. रत्नाकर शर्मा : एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष यूनिट

डॉ. कैलाश ठाकुर : असिस्टेंट प्रोफेसर

डॉ. रजनी भारद्वाज : लेक्चरर

डॉ. सोहेल जहूर : लेक्चरर (प्लास्टिक सर्जन)

शनिवार : यूनिट-6
डॉ. जहूर हुसैन : एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष
डॉ. श्याम कुमार गुप्ता : असिस्टेंट प्रोफेसर

डॉ. संजय धर : लेक्चरर

डॉ. सुरभि कुडियार : लेक्चरर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें