फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर व पेशेंट रूम से सुसज्जित होगा चोपड़ा नर्सिंग होम

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपड़ा नर्सिंग होम का हुआ जीर्णोद्धार,जल्द शुरू होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राजकीय मेडिकल कालेज में संचालित सर कर्नल चोपड़ा नर्सिंग होम जीर्णोद्धार के बाद फिर से मरीजों की सेवा के लिए तैयार है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से आमजन को दी है। इसमें अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जीएमसी में स्थित सर कर्नल चोपड़ा नर्सिंग होम का संचालन आठ वर्ष बाद दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसमें जो भी मेडिकल सेवाएं दी जाएंगी उनकी फीस संशोधन के लिए सरकार को भेजी जा चुकी है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद नर्सिंग होम दोबारा संचालित होने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोशिश यही है कि आमजन को सस्ता व गुणावत्तापूर्ण इलाज मिले। इसकी स्थापना वर्ष 1989 में भारतीय फार्माकोलॉजी के जनक और जम्मू के पहले वैज्ञानिक कर्नल आरएन चोपड़ा के नाम पर किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसका शुभारंभ 21 दिसंबर, 1989 में किया था। अगस्त 2017 तक इसका संचालन बेहतर तरीके से हुआ। इसमें दो मंजिलों में शार्ट-सर्किट व रिसाव के कारण बंद किया गया था। जिसे जीर्णोद्धार के बाद दुरुस्त किया गया है। नर्सिंग होम की नोडल अधिकारी शाइस्ता गनई ने बताया कि फीस की संशोधित दरों के आ जाने के बाद आमजन को चिकित्सकीय सेवाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

ऑपरेशन से लेकर जरूरी जांचों की मिलेगी सुविधा
-कर्नल चोपड़ा नर्सिंग होम में गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन के साथ ही नियमित जांचों के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था है। इसमें जो भी मरीजों से फीस ली जाएगी उसका निर्धारण इतने वर्षों बाद होना जरूरी है। जिसके कारण फीस रेट के संशोधन का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इसका वहां से अप्रूवल मिलने के बाद इसे पूर्व की तरह शुरू किया जा जाएगा। इस नर्सिंग होम में तीन अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर, एक माइनर ऑपरेशन थियेटर, 40 पेशेंट केयर रूम की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें