दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करते शांतमनु व अन्य अधिकारी स्रोत - सूचना विभाग
जम्मू। उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शांतमनु ने सोमवार को आर्ट आफ लिविंग–शिक्षक विकास कार्यक्रम की शुरुआत की। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय योग संस्थान जम्मू में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों में तनाव कम करना और उन्हें मानसिक रूप से संतुलित तथा स्वस्थ बनाना है। इसे डायट जम्मू के सहयोग से शुरू किया गया है। उद्घाटन सत्र में शांतमनु ने कहा कि शिक्षक आज विविध जरूरतों वाले विद्यार्थियों के साथ काम करते हैं। ऐसे में उनके लिए मानसिक संतुलन, भावनात्मक मजबूती और तनाव प्रबंधन बेहद आवश्यक है। इस तरह की पहल शिक्षकों की कार्य क्षमता बढ़ाती है और वे कक्षा में अधिक सहयोगी और सकारात्मक माहौल तैयार कर पाते हैं।कार्यक्रम में आर्ट आफ लिविंग की वरिष्ठ प्रशिक्षक अरुणिमा सिन्हा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। ब्यूरो