फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में सोडियम, पोटेशियम की मात्रा का स्तर बनाए रखना जरूरी : डाॅ. जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। राजकीय मेडिकल काॅलेज (जीएमसी) में एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर और पेन मेडिसिन विभाग ने रविवार को क्रिटिकल एबीजी और इलेक्ट्रोलाइट प्रबंधन पर कार्यशाला करवाई। दो दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे डाॅक्टरों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ क्रिटिकल केयर एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डाॅ. परवीन जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार रोगियों के लिए आवश्यक तत्वों जैसे सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम व क्लोराइड का स्तर संतुलित बनाए रखना जरूरी होता है। इसकी लगातार निगरानी जरूरी है। इस स्थिति में रोगी को लगातार तरल पदार्थ दिए जाते हैं। गंभीर रूप से गुर्दे की समस्या को लेकर हेमोडायलिसिस की जाती है। जीएमसी के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष गुप्ता ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इसमें मुख्य रूप से डाॅ. मुश्ताक अहमद वानी, डाॅ. अनीता विग सहित 70 से अधिक रेजिडेंट डाॅक्टरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें