नगरोटा के गुजरू में आयोजित हृदय रोग जांच शिविर में मरीजों को देखते डाक्टर सुशील शर्मा। श्रोत म
जम्मू। हृदय रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। इसके लिए इस रोग के कारणों का पता लगाना जरूरी है ताकि इसका समय रहते इलाज कराया जा सके। यह बात नगरोटा के गुजरू में आयोजित एक दिवसीय हृदय जागरूकता जांच शिविर में जीएमसी के कार्डियोलाजी विभागाध्यक्ष डाॅ. सुशील शर्मा ने कही। डाॅक्टर ने बताया कि हरि प्रभु संस्था की तरफ से हृदय रोगों से बचाव के लिए सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि लोगों को अपने हृदय को स्वस्थ रखने के प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए। ब्यूरो