फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रोफेसर के पद नहीं बढ़े, पीजी सीटों की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पतालों में सीटें बढ़ने से स्वास्थ्य देखभाल मजबूत होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी और संबद्ध अस्पतालों में त्रिस्तरीय संकाय (फैकल्टी) बनाने के बाद प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसरों के पर्याप्त पद नहीं बढ़ाने से पीजी (परास्नातक) सीटों की संख्या नहीं बढ़ पाई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की ओर से एक प्रोफेसर को तीन पीजी, यूनिट वाले एसोसिएट प्रोफेसर को तीन और बिना यूनिट वाले को दो पीजी दिए जाते हैं। पीजी सीट नहीं बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
जीएमसी के विभिन्न विभागों में एक प्रोफेसर और पांच एसोसिएट प्रोफेसरों के पद बढ़ाने की मांग की जा रही थी। त्रिस्तरीय व्यवस्था में प्रवक्ता के पद खत्म करके असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पद रखे गए हैं। जीएमसी में सर्जरी, आर्थो और मेडिसिन प्रमुख विभाग हैं, इनमें मरीजों की संख्या ज्यादा होती है।
विज्ञापन

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि अगर महत्वपूर्ण विभागों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसरों के पद बढ़ा दिए जाते, तो पीजी की सीटें बढ़ जातीं। इससे इन विभागों में कार्यक्षमता बढ़ जाती। जीएमसी के मेडिसिन विभाग में 5 प्रोफेसरों के पद हैं, जिनमें दो खाली हैं। आर्थोपेडिक्स में तीन प्रोफेसर हैं, लेकिन एसोसिएट के 4 पदों में से दो खाली हैं। बाल रोग विभाग में पांच प्रोफेसरों में से एक और एसोसिएट प्रोफेसरों में 5 में से 2 पद खाली हैं।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी में पद भरने में लग जाएंगे सात साल
जानकारों के अनुसार जीएमसी और संबद्ध अस्पतालों के सुपर स्पेशियलिटी विभागों में त्रिस्तरीय व्यवस्था की समय सीमा के तहत प्रोफेसर का पद भरने में सात साल लग जाएंगे। हालांकि छह साल तक प्रोफेसर का पद भरने का प्रावधान है। इसमें सर्जिकल गेस्ट्रोइंट्रोलाॅजी, प्लास्टिक रिकंस्टक्टिव सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, सर्जिकल ऑनकोलाॅजी, मेडिकल गेस्ट्रोइंट्रोलाॅजी, न्यूरोलाॅजी, नेफरोलाॅजी, इंडोक्रिनोलाॅजी, क्लीनिकल हेमेटोलाॅजी, मेडिकल ऑनकोलाॅजी, कार्डियो वैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी, कार्डियो थोरेसिक एनेस्थीसिया, न्यूरो सर्जरी एनेस्थीसिया, यूरोलाजी एनेस्थीसिया में प्रोफेसर का पद खाली पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें