फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश के पारे में फिर उछाल, 18 को बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में एक दिन की राहत के बाद शनिवार को पारे में फिर उछाल आया है। कश्मीर में मौसम सुहावना बना है। जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में तपिश का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 18 अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। श्रीनगर में साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 21.4 व न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.2 और गुलमर्ग में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 33.0 व न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 22.9, बटोत में 21.6, कटड़ा में 29.9 और भद्रवाह में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें