फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वास्थ्य सेवाओं में जीएमसी कठुआ व जिला अस्पताल शोपियां अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जनवरी 2025 की अस्पतालों की रैंकिंग जारी कर दी है। अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (जेके ई-सहज) पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की हर महीने रैंकिंग जारी की जाती है।
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में सरकारी मेडिकल कालेजों के एसोसिएटेड अस्पतालों के नए जीएमसी की श्रेणी में पहला स्थान जीएमसी कठुआ ने हासिल किया है। इसके बाद उधमपुर, बारामुला और हंदवाड़ा का स्थान है। इस श्रेणी में सबसे निचले स्थान पर जीएमसी डोडा और जीएमसी अनंतनाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पतालों की श्रेणी में पहला स्थान जिला अस्पताल शोपियां ने हासिल किया है। इसके बाद बड़गाम, गांदरबल, गांधी नगर जम्मू और सांबा हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) की श्रेणी में पुंछ के मेंढर को पहला स्थान मिला है। इसके बाद ठाठरी डोडा, पखेपोरा बडगाम, मढ़ जम्मू और बांदीपोरा का स्थान है।बता दें कि यह रैकिंग चार नवंबर, 2022 को जश्न-ए-सेहत के हिस्से के रूप में शुरू की गई थी। अस्पतालों की रैंकिंग विभिन्न श्रेणियों की सुविधाओं के लिए निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें