फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 180 पदोें के लिए 19 तक आवेदन का मौका

Mon, 07 Aug 2023 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी के 180 पदोें के लिए 19 अगस्त तक आवेदन का मौका है। शनिवार को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। जेके पीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा के आधार पर पदों को भरा जाएगा। जेके पीएससी के मुताबिक 20 से 22 अगस्त तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र का संपादन कर सकेंगे।
आवेदन के दौरान किसी प्रकार की अशुद्धि हुई तो उसमें सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को तीन दिन का मौका दिया जाएगा। बताया गया है कि अभ्यर्थियों से जो अनिवार्य दस्तावेज मांगे गए हैं। अगर वे समय पर पूरे दस्तावेज जमा नहीं करवाएंगे, तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।जानकारी के अनुसार एससी वर्ग के 36, एसटी के 45, एएलसी के व आईबी के 18, एसएलसी के 18, पीएसपी के 18, आर्थिक कमजोर वर्ग के 45 पद भरे जाने हैं। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग में अधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए प्रशासन ने अधिक संख्या में पद भरने का निर्णय लिया है। दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी 42 वर्ष, एससी, एसटी व एएलसी आदि आरक्षित वर्ग के 43 और सरकारी सेवाएं दे रहे अभ्यर्थी 40 वर्ष की आयु तक आवेदन करने के पात्र हैं। सामान्य वर्ग की 1000, आरक्षित वर्ग की 500 और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए आवेदनकर्ता मेडल में स्नातक होना जरूरी
चिकित्सा अधिकारी के पदों को भरने के लिए मेडिकल में स्नातक होना अनिवार्य है। इसके अलावा जेके पीएससी की ओर से तय किए मानक और मापदंडों पर भी अभ्यर्थी खरा उतरना चाहिए। साथ ही उसका प्रदेश का डोमिसाइल भी होना अनिवार्य रखा गया है। जेके पीएससी की ओर से बताया गया है कि प्रदेश के दोनों संभागों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। आवेदन के दौरान अभ्यर्थी जिस परीक्षा केंद्र का चयन करेंगे। उसकी उसी केंद्र में 100 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें