फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के छह होटलों में पेड क्वारंटीन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दुनिया भर में दहशत फैला रहे ओमिक्रॉन और अन्य नए वेरिएंट के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में कोविड प्रबंधन को मजबूत किया जा रहा है। विदेशों से एयरपोर्ट, सड़क और रेल मार्ग से लौट रहे यात्रियों के लिए जम्मू शहर के छह होटलों में पेड क्वारंटीन सुविधा शुरू की गई है। गैर पेड यात्रियों को यात्री निवास भगवती नगर में ठहराया जाएगा। यात्री निवास प्रबंधन को अधिसूचित करने के साथ वहां बिस्तर व अन्य व्यवस्था की जा रही है। एयरपोर्ट पर विदेश से यात्रा कर आने वाले पांच साल से कम आयु के बच्चों का कोविड टेस्ट नहीं किया जाएगा, उन्हें घर भेजा जाएगा। अगर दंपती उन्हें अपने साथ क्वारंटीन में रखना चाहती है तो रख सकेगी।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन की आशंका को देखते हुए विदेशों से लौटे यात्रियों की निगरानी और सर्विलांस बढ़ाया गया है। उक्त पेड क्वारंटीन होटलों में 15 से 20 कोविड समर्पित बिस्तर स्थापित किए जाएंगे। इनमें से अधिकांश होटल दूसरी लहर के दौरान भी पेड क्वारंटीन किए गए थे। प्रशासन की ओर से होटल प्रबंधनों को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही यात्रियों को ठहराया जाएगा। एयरपोर्ट, सड़क और रेल मार्ग से आने वाले यात्री का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा। इसमें रेल और हवाई जहाज से आने वाले यात्रियों का वहीं कोविड परीक्षण करके उन्हें रिपोर्ट आने तक यात्री निवास भगवती नगर में भेजा जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर यात्री को होम क्वारंटीन किया जाएगा और 8वें दिन फिर उसका परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद भी अगले सात दिन उसे सेल्फ केयर क्वारंटीन में रहना होगा। यह समय सीमा 15 दिन की निर्धारित की गई है। इसी तरह जो सड़क मार्ग से आने वाले विदेशी यात्री ट्रेस नहीं होंगे, उनकी सूची के मुताबिक उनके घर तक स्वास्थ्य टीमें पहुंचेंगी।
----
कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए खासतौर पर विदेशों से लौटे यात्रियों का सर्विलांस बढ़ाया गया है। इसमें केंद्र की ओर से दी गई 12 देशों की सूची वाले यात्रियों पर खास नजर रखी जा रही है। कोविड परीक्षण को सुनिश्चित बनाया गया है। पेड के साथ गैर पेड क्वारंटीन सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन

डॉ. जेपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू
-------
विदेशों से आने वालों के
घर के बाहर लगेगा पोस्टर
होम आइसोलेशन में रहने वाले विदेशों से लौटे यात्रियों के घर के बाहर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोस्टर लगाए जाएंगे। इसमें उनके विदेश यात्रा के अलावा बाहर से आने वाले लोगों को घर के भीतर न आने की हिदायत दी जाएगी।
---
कोविड टीकाकरण में तेजी
जम्मू कश्मीर में कोविड टीकाकरण में तेजी लाई गई है। अब तक 18 से अधिक आयु वर्ग में अनुमानित 94 लाख आबादी पर 75 फीसदी को कवर करने का दावा किया गया है। परिवार कल्याण विभाग जम्मू-कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान के अनुसार कोविड टीकाकरण के निर्धारित 84 दिन की समय सीमा के मुताबिक जनवरी 2022 के पहले हफ्ते में लगभग सौ फीसदी टीकाकरण को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण की दूसरी खुराक के लिए समय सीमा पूरी कर चुके लोगों के घरों तक पहुंचकर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण से ही तीसरी लहर से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें