जम्मू। सरकारी राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल ने शुक्रवार को दूसरी स्पाइन सर्जरी करने में सफलता हासिल की है। अस्पताल में स्पाइन सर्जरी शुरू होने से गंभीर मरीजों को राहत मिल रही है।
अस्पताल में एक मरीज को एल5एस1परोलेप्स डिस्क की समस्या के चलते भर्ती किया गया था। उसे मेडिकेशन और फिजियोथेरेपी से कोई राहत नहीं मिल पा रही थी। आखिर में उसकी अस्पताल में सफल सर्जरी की गई। तीन घंटे की इस सर्जरी को कंसलटेंट स्पाइन सर्जन डॉक्टर नवदीप सिंह, कंसलटेंट डॉक्टर रवींद्र गुप्ता और एनेस्थीटिस्ट डॉक्टर शैली महाजन ने अंजाम दिया। अस्पताल में ऐसी दूसरी सफल स्पाइन सर्जरी की गई है। इससे पहले इस सर्जरी के लिए मरीजों को जीएमसी जम्मू पर निर्भर रहना पड़ रहा था।
अस्पताल में स्पेशियलिटी सर्जरी का विस्तार किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को राहत मिलेगी। इस सर्जरी के लिए उन्हें दूसरे अस्पतालों पर निर्भर रहना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में विभिन्न स्पेशियलिटी सर्जरी को शुरू किया जा रहा है।
- डॉक्टर सलीम उर रहमान, स्वास्थ्य निदेशक, जम्मू