फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को राहत: जम्मू के गांधीनगर अस्पताल में रात में भी मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा, विभाग ने रोस्टर किया जारी

Wed, 19 Jan 2022 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए शाम 7 से 10 बजे तक अब विभिन्न वार्डों में सुपर स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे। जम्मू के गांधीनगर अस्पताल के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के गांधीनगर अस्पताल में रोगी देखभाल सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए रात्रि 7 से 10 बजे तक अब विभिन्न वार्डों में सुपर स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे। इसके लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है। इसमें सलाहकार दैनिक इ वनिंग राउंड पर रहेंगे।
विज्ञापन


गांधीनगर अस्पताल को नान कोविड अस्पताल घोषित किया गया है। लेकिन यहां प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के तहत मरीजों को डायलिसिस सेवाएं दी जा रही हैं। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक वरिष्ठ सलाहकार शिशु डॉ. महेश सी. गुप्ता रूम नंबर 40 वार्ड 11 के निकट परामर्श देंगे। 

डॉ. देवराह थापा वरिष्ठ सलाहकार सर्जरी सर्जिकल थियेटर, डॉ. मंजुशा बजाज सलाहकार गायनी एमओ रूम और कमल गुप्ता सलाहकार आर्थो डॉक्टर रूम नेत्र थियेटर में 18, 24 और 30 जनवरी को उपलब्ध रहेंगे। इसी तरह डॉ. राकेश वर्मा वरिष्ठ सलाहकार मेडिसिन रूम नंबर छह मरीजों को देखेंगे। 
विज्ञापन


डॉ. नीरूपमा डोगरा वरिष्ठ सलाहकार आर्थो डाक्टर रूम नेत्र थियेटर, डा. नरेश खजूरिया सलाहकार गायनी, गायनी एमओ रूम और डॉ. सुधीर सभरवाल न्यूरो सर्जन सर्जिकल थियेटर में 19, 25 और 31 जनवरी को उपलब्ध होंगे। इसी तरह अन्य सलाहकारों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें