फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के तहत 43 लाख को ई-कार्ड, 66 करोड़ का अस्पतालों को भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री सेहत योजना के तहत अब तक प्रदेश में 50.50 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 43 लाख लोगों को ई-कार्ड जारी किए जा चुके हैं। सरकार ने अब तक 66.42 करोड़ रुपये का भुगतान विभिन्न अस्पतालों को किया है।
विज्ञापन

सेहत योजना प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना की ही तरह है। इसमें प्रदेश की 1.30 करोड़ आबादी को पांच लाख रुपये का सालाना मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के 30 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया था। शेष लोगों को सेहत योजना का लाभ मिलना है। सरकार की इस योजना का लाभ 229 सरकारी तथा 35 निजी अस्पतालों में उठाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर महीने में इस योजना का गृह मंत्री अमित शाह व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें