फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी घोटाले में और दो बड़े अफसरों और कारोबारियों का नाम आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बहुचर्चित रोशनी घोटाले में जल्द ही सीबीआई की ओर से दो एफआईआर की चार्जशीट पेश होगी। इन एफआईआर की जांच कर फाइल को दिल्ली मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रोशनी घोटाले में 14 एफआईआर दर्ज हैं। इनमें से दो की जांच पूरी कर ली गई है। इनमें दो बड़े अफसरों, कारोबारियों समेत कुछ और सरकारी अफसरों के नाम शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि इन अफसरों और कारोबारियों ने रोशनी के तहत जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसके लिए फर्जी दस्तावेज भी बनाए गए। इसके बाद लाखों रुपये की जमीन हड़प ली गई। बता दें कि रोशनी घोटाले की जांच पहले एंटी करप्शन ब्यूरो के पास थी। ब्यूरो ने इस घोटाले में 14 एफआईआर दर्ज की। बाद में जब इस मामले में रुतबे वाले लोगों के नाम सामने आए तो जांच बाधित होने लगी। लिहाजा हाईकोर्ट ने इस जांच को सीबीआई के पास भेज दिया। सीबीआई ने मामले की जांच करने के बाद कई लोगों के नाम भी सार्वजनिक किए। जिसमें कई राजनीतिक दलों के नेता, अफसर, कारोबारी और माफियाओं के नाम भी सामने आए। अब सीबीआई ने दो मामलों की जांच कर ली है और जल्द ही इसे लेकर चार्जशीट पेश की जाएगी। सीबीआई ने पूर्व मंत्री लाल सिंह की पत्नी समेत अन्य के खिलाफ भी एक अन्य जमीन पर कब्जा करने को लेकर चार्जशीट तैयार की है। जल्द ही इसे भी पेश किया जाएगा। बता दें कि रोशनी घोटाले के तहत लाखों कनाल सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। सरकार ने रोशनी के तहत तमाम कब्जों को वापस लेने का आदेश दिया था और उक्त योजना को भी निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें