केएएस महिला अधिकारी से दुष्कर्म के आरोपी जीएमसी कठुआ के चिकित्सक डा. गोल्डी खुराना की गिरफ्तारी एवं उसकी अनुपस्थिति की सूचना कॉलेज प्रशासन ने स्वास्थ्य निदेशालय को दे दी है। अगले कुछ दिनों में उसके खिलाफ निदेशालय कार्रवाई कर सकता है। इस बीच रिमांड पर लेने के बाद पुलिस पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी का बयान ले रही है। उक्त महिला अधिकारी का मेडिकल करवाया गया है। जेकेएएस महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चिकित्सक ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और विवाह करने के लिए जाली दस्तावेज बनाकर धोखा दिया। आरोपी डा. गोल्डी खुराना की पहले शादी हो चुकी है।
शादी के बाद उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। डॉक्टर ने दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन उसने दूसरी शादी की बात किसी को नहीं बताई। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद उसने महिला अधिकारी का शारीरिक शोषण किया।