फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Case Jammu Kashmir: प्रदेश में 24 घंटे में 540 संक्रमित, दो की मौत, जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित

Sat, 12 Feb 2022 03:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू जिले में शुक्रवार को 131 संक्रमित मामले मिले। जिले में वर्तमान में 1333 सक्रिय मामले हैं और अब तक 1222 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर धीमी पड़ती नजर आ रही है। पिछले करीब डेढ़ माह बाद संक्रमित मामलों में गिरावट के साथ मौतों में भी कमी आई है। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर संभाग से दो ही संक्रमित लोगों की मौत हुई। इस बीच 540 नए संक्रमित मामले मिले। हालांकि दैनिक संक्रमित मामलों में जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है।

विज्ञापन


इसी जिले में अभी भी दैनिक सौ से अधिक संक्रमित मामले मिल रहे हैं, जबकि अन्य 19 जिलों में यह आंकड़ा प्रत्येक में सौ से कम आ गया है। जम्मू जिले में शुक्रवार को 131 संक्रमित मामले मिले। जिले में वर्तमान में 1333 सक्रिय मामले हैं और अब तक 1222 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

राजधानी श्रीनगर में 89 संक्रमित मामले मिले। इसके अलावा उधमपुर में 22, डोडा में 61, कठुआ में 27, रामबन में 36 और रियासी में 12 संक्रमित मामले मिले। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें