फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराध: जेकेएएस अधिकारी से दुष्कर्म में गिरफ्तार चिकित्सक पर स्वास्थ्य विभाग भी करेगा कार्रवाई, जीएमसी कठुआ में तैनात है आरोपी 

Sat, 12 Feb 2022 03:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महिला जेकेएएस अधिकारी की शिकायत पर चिकित्सक को पुलिस ने किया है गिरफ्तार। जीएमसी प्रशासन ने वस्तुस्थिति की जानकारी निदेशालय को दी। 
विज्ञापन
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केएएस महिला अधिकारी से दुष्कर्म के आरोपी जीएमसी कठुआ के चिकित्सक डा. गोल्डी खुराना की गिरफ्तारी एवं उसकी अनुपस्थिति की सूचना कॉलेज प्रशासन ने स्वास्थ्य निदेशालय को दे दी है। अगले कुछ दिनों में उसके खिलाफ निदेशालय कार्रवाई कर सकता है। इस बीच रिमांड पर लेने के बाद पुलिस पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी का बयान ले रही है। उक्त महिला अधिकारी का मेडिकल करवाया गया है। जेकेएएस महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चिकित्सक ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और विवाह करने के लिए जाली दस्तावेज बनाकर धोखा दिया। आरोपी डा. गोल्डी खुराना की पहले शादी हो चुकी है।

शादी के बाद उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। डॉक्टर ने दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन उसने दूसरी शादी की बात किसी को नहीं बताई। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद उसने महिला अधिकारी का शारीरिक शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें