बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर कार्थोली में पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, डीडीसी सदस्य आशा रानी और सरपंच तरसेम सिंह की अगुवाई में सन फार्मा कंपनी की तरफ से चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें पंचायत के
निवासियों ने स्वास्थ्य की जांच कराई और खुशी प्रकट करते हुए सन फार्मा कंपनी का धन्यवाद किया
पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने कंपनी प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस तरह
से कंपनी हर 15 दिन बाद अलग-अलग पंचायतों में शिविर लगा रही है, वह बहुत ही अच्छा और सराहनीय कार्य है, जिससे लोगों की सेहत की पूरी जांच की जाती है। गंगा ने सरपंच तरसेम सिंह को शाबाशी देते हुए कहा कि जिस तरह से सरपंच अपनी पंचायत की हर समस्या का हल करने का प्रयास निरंतर तौर पर करते रहते हैं उसी बीच आज उन्होंने अपनी पंचायत में कंपनी द्वारा लोगों की स्वास्थ्य की जांच कराई और जिसमें पंचायत के निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जयराम शर्मा, पंच रविंद्र सैनी, अतरेश दत्ता मौजूद रहे। संवाद