फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे शतक से चुके पुंडीर, हुसैन ने खेली नाबाद शतकीय पारी - कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 390 रन बनाकर ली 137 की बढ़त - बंगाल का दूसरी पारी में एक विकेट गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने बंगाल के खिलाफ मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। शुभम पुंडीर ने 189 रन की पारी खेली, हालांकि वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए। इसके साथ ही यावर हुसैन ने भी नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली। पहली पारी में जम्मूू-कश्मीर ने 390 रन बनाकर 137 रन की बढ़त हासिल की। वहीं, बंगाल ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन

जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में खेले जा रहे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने मंगलवार को पांच विकेट पर 244 रन से आगे खेलना शुरू किया। शुभम पुंडीर और यावर हुसैन के बीच 242 रन की साझेदारी हुई। दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे शुभम पुंडीर 189 के स्कोर पर रनआउट हो गए। इसके बाद तीन रन के अंदर ही टीम के चार विकेट गिर गए। लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रहे शुभम पुंडीर का फार्म में आना न सिर्फ उनके लिए, बल्कि टीम प्रबंधन के लिए भी राहत भरी खबर है। खराब प्रदर्शन के चलते शुभम को रणजी ट्रॉफी को न सिर्फ टीम कप्तान से, बल्कि टीम से भी बाहर किया गया था। इसके बाद शुभम पुंडीर अंडर-25 टीम का हिस्सा बने। घरेलू मैदान पर शतक जड़ने के बाद शुभम का आत्मविश्वास भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें