फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यातायात नियमों का पालन बचाएगा आपकी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरदाता सह प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के क्रम में परिवार विभाग ने शनिवार को चिकित्सा, हाईवे अथॉरिटी और यातायात विभाग के सहयोग से टोल प्लाजा ठंडी खुई में उत्तरदाता सह प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें रक्षा मित्र अभियान शुरू किया गया। अभियान का उद्घाटन सहायक विकास आयुक्त राकेश दुबे ने किया। एडीसी ने सभी की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों को अपनाने पर जोर दिया। इसके अलावा प्रशिक्षण के लाभों को रेखांकित करते हुए कहा कि अगर पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा प्रदान की जाती है। तो सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों को टाला जा सकता है।
विज्ञापन

एआरटीओ रेहाना तबस्सुम ने प्रतिभागियों को बताया कि रक्षा मित्र जिला प्रशासन की एक पहल है, जिसमें यूथ क्लब के स्वयंसेवकों, दुकानदारों, सड़क के किनारे के स्थानीय निवासियों को पहले उत्तरदाताओं के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल बुनियादी प्राथमिक उपचार प्रदान किया जा सके। चालकों को गुड स्मार्टियन रिवॉर्ड और विभाग की तरफ से शुरू की गई अन्य पहलों के बारे में भी शिक्षित किया। एमवीआई विकास श्रीवत्स ने घातक घटनाओं को रोकने और प्रतिक्रिया देने वालों को सुविधा और इनाम देने के लिए परिवहन विभाग द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों ने उन्हें प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में परिवहन, यातायात विभाग के अधिकारी, हाईवे अथॉरिटी के प्रतिनिधि, स्थानीय लोग, टोल प्लाजा के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें