फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हेड कांस्टेबल का 500 रुपये लेते वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
निलंबित पुलिसकर्मी सुरिंदर कुमार: स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
-विभागीय जांच के आदेश, मनवाल पुलिस चौकी प्रभारी के खिलाफ भी होगी जांच
विज्ञापन

-स्टोन क्रशर से सामग्री लेकर आने वाले वाहनों से 500 रुपये महीना लेते बातचीत का है वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एसएसपी जम्मू ने मनवाल पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। हेड कांस्टेबल का पैसे लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टोन क्रशरों से सामग्री लेने वाले वाहन चालक महीने के तौर पर पैसे देते हैं। उक्त हेड कांस्टेबल एक वाहन के लिए प्रति महीना 500 रुपये लेता है जो वीडियो में वह कबूल करता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल सुरिंदर कुमार को निलंबित करने के साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी जारी किया गया है। यह जांच मनवाल पुलिस चौकी प्रभारी के लिए खिलाफ भी होगी जो अपने क्षेत्राधिकार में काम करने वालों पर ध्यान रखने में असफल रहे। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दिख रहा है कि मनवाल पुलिस नाके का एक कर्मी सादी वर्दी में है। उसे एक टिप्पर चालक 500 रुपये का नोट पकड़ा रहा है। दोनों के बीच बातचीत हो रही है कि इस महीने दो हजार रुपये आ गए हैं। इस हिसाब से आपके पास अब चार वाहनों के पास पैसे आ गए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जांच की गई। पता चला कि वीडियो में शामिल व्यक्ति झज्जर कोटली थाने के अधीन आने वाली मनवाल चौकी में कार्यरत हेड कांस्टेबल सुरिंदर कुमार का है। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें