फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पानी पीने के बहाने घर में घुसा और छीन लिए 13 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। तोप शेरखानियां में घर में अकेली बुजुर्ग महिला से पैसे छीनने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर को यह घटना कश्मीरी पंडितों के क्वार्टर में हुई। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी महिला से एक युवती के बारे जानकारी लेने के बहाने से गया। इसके बाद वह पानी मांगने के बहाने कमरे में घुसा। इसके बाद चाकू निकालकर महिला को डराया और फिर अलमारी से 13 हजार रुपये निकाल कर ले गया। सरवाल पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। 74 वर्षीय रजनी देवी अकेली ही दूसरी मंजिल पर रहती है। उसके दो बच्चे विदेश में रहते हैं। रजनी देवी ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे एक युवक घर के बाहर आया।
उसने एक लड़की के बारे में पूछा और कहा कि वह सचिवालय में कार्यरत है, लेकिन जो नाम उसने बताया वह उसे नहीं जानती थी। इसके बाद युवक ऊपर की मंजिल पर चला गया। थोड़ी देर बाद फिर आया। उसने फिर कहा कि लड़की के बारे पता नहीं चल रहा।
विज्ञापन

मैंने फिर से कहा कि मैं नहीं जानती। वह अभी कमरे के बाहर ही खड़ी थी कि आरोपी ने पानी मांगा। वह अंदर पानी लेने गई तो वह भी अंदर घुस आया। आते ही उसने कमरे को बंद कर दिया और अलमारी को टटोलने लगा।
जब मैंने उससे पूछा कि ये क्या कर रहा है तो उसने एक चाकू निकाला और धक्का देकर बेड पर गिरा दिया। इसके बाद अलमारी में रखे 13 हजार रुपये लेकर भाग गया। उसके जाने के बाद मैंने आसपास आवाज लगाई, लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग गया।
विज्ञापन

महिला के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सरवाल पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी सुनील ठाकुर का कहना है कि हमने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। आरोपी की तलाश कर रहे हैं। आरोपी के जूते मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें