फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में चिनाब किनारे सैरगाह का हिस्सा बहा, लापरवाही से हुआ लाखों का नुकसान, लोगों में रोष

विज्ञापन
अखनूर चिनाब दरिया के किनारे क्षतिग्रस्त सैरगाह का दृश्य। - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अखनूर। चिनाब नदी के किनारे वर्षों से लोगों की पसंदीदा सैरगाह का एक हिस्सा बारिश के चलते बह गया। स्थानीय लोगों ने इसके लिए नगर पालिका अखनूर और लोक निर्माण विभाग के बिजली विंग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार, जियोपोता घाट से चंदिया घाट तक लाइट व पोल लगाने के लिए लगभग एक माह पूर्व नाली निकाली गई थी, जो आज तक अधूरी पड़ी है। इस नाली में बारिश का पानी भर गया जिससे सैरगाह की नींव कमजोर हो गई और जलस्तर बढ़ने पर ट्रैक का हिस्सा धसक गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रेम शर्मा ने बताया कि वह वर्षों से इस सैरगाह पर सैर करते आ रहे हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की हमेशा कमी रही है। अब जब लाइट लगाने का कार्य शुरू हुआ तो विभाग की लापरवाही से अधूरी नाली न सिर्फ सैरगाह की खूबसूरती बिगाड़ गई बल्कि लाखों का नुकसान भी करवा गई।
हर्ष शर्मा ने बताया कि यह स्थान लोगों के स्वास्थ्य व मानसिक शांति के लिए जरूरी स्थल बन चुका था, लेकिन अब ट्रैक धंसने से यहां खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जब तक मरम्मत नहीं होती, इस हिस्से को बंद रखा जाए।
विज्ञापन


वहीं, अजित सिंह ने मांग की कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार से नुकसान की भरपाई करवाई जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भी चिनाब का जलस्तर अधिक था, तब भी सैरगाह सुरक्षित रही थी। यह स्पष्ट लापरवाही का मामला है, जहां न इंजीनियर साइट पर पहुंचे और न ही कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई।स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है। इस मौके पर विशाल शर्मा, सनी शर्मा, राजन, राकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं नगर पालिका अखनूर के प्रभारी कार्यकारी अधिकारी ताहिर हाफिज ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। नपा के पास अपना इंजीनियरिंग विंग नहीं है। ऐसे कार्य करवाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी जाती है। यह कार्य उनके ही विद्युत अनुभाग के पास था। उनसे बातचीत कर उचित कार्रवाई की जाएगी और इसे जल्द ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें