फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमानेंट किए जाएंगे पीडीडी डेली वेजर्स

Tue, 17 Feb 2015 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बड़ी संख्या में दायर याचिकाओं का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस बंसी लाल भट ने प्रतिवादी पीडीडी विभाग को निर्देश दिए कि डेली वेजरों को जिला आधार पर पदों के तहत पुंछ डिवीजन के इलेक्ट्रिक एम एंड आरई में चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों पर नियमित किया जाए।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि इस आदेश की कापी मिलने के तीन माह के अंदर सारी कार्यवाही को पूरा किया जाए। पीडीडी विभाग में डेली वेजर और नीड बेस के आधार पर तैनात याचिकाकर्ताओं के अनुसार 30 अगस्त 2012 को कैबिनेट के फैसले के अनुसार उन्हें इलेक्ट्रिक मेंटनेंस एंड आरई डिवीजन, पुंछ में अंतिम वरिष्ठता सूची के आधार पर नियमित किया जाए।

याचिकाकर्ताओं के अनुसार 1994 से 2003 तक उन्हें पुंछ में इसी विभाग में डेली वेजर के रूप में तैनात किया गया। वर्तमान में वे कैजुअल लेबर, पीडीएल और टीडीएल के रूप में कार्यरत हैं। एक दशक से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया। सरकारी आदेश के बावजूद अधिकारी उनके स्थान पर अन्य सिफारिश वाले युवकों को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे युवकों को एडजस्ट करने के लिए एक विंग के पदों पर दूसरे विंग के लोगों को तैनात किया जा रहा है। तमाम बातों को सुनने के बाद अदालत ने विभाग को तत्काल इस मामले में कार्यवाही पूरी कर याचिकाकर्ताओं को नियमित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेएनएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें